फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उपासा के शास्त्री जिलाध्यक्ष और चंद्रभान महामंत्री चुने गए

Sun, 25 Jun 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उपासा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में उप्र लेखा एवं लेख परीक्षा एसोसिएशन (उपासा) की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें शास्त्री सिंह को जिलाध्यक्ष और चंद्रभान कुशवाहा को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

गोरखपुर बस्ती मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन कुमार की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और महामंत्री के अलावा पंकज जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, रविंद्र किशोर यादव को संयुक्त मंत्री और उमेश प्रसाद को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह को संरक्षक चुना गया। अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार उपाध्याय, देवरिया के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें