फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डंपर की चपेट में आने से बच्ची घायल, चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अहिरौली गांव में बच्ची को ठोकर मारकर भाग रहे डमफर ट्रक को रामकोला में लोग व पुलिस ने पकडी़।संवा
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

अहिरौली राजा चौराहे पर हुई दुर्घटना, रामकोला में पकड़ा गया ट्रक
घायल बच्ची गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया/रामकोला। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा चौराहे पर शनिवार को एक डंपर की चपेट में आने से सात साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
अहिरौली राजा गांव में अपने नाना के घर रह रही संजू की सात वर्षीय बेटी परी शनिवार को सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार में आ रहे डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर में चल रहा है। दुर्घटना के बाद वह चालक और तेज गति से डंपर लेकर भागने लगा। उसने टेकुआटार में ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आईं। लोगों ने बाइक से पीछा किया और डंपर को दौड़ाकर रामकोला में पकड़ लिया।
विज्ञापन

लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही रामकोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को काफी नोकझोंक के बाद अपने साथ थाने लेकर चली गई। डंपर को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना कसया थाना क्षेत्र में हुई है। डंपर सहित चालक रामकोला में पकड़ा गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें