रामपुर गोनहा में दस करोड़ की लागत से होगा शनि शिंगणा मंदिर का निर्माण
छितौनी। खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा में 10 करोड़ की लागत से शनि शिंगणा मंदिर का निर्माण होगा। यह खड्डा क्षेत्र में पर्यटन का नया केंद्र बनेगा। इसके लिए राजस्थान से आए इंजीनियरों व शिल्पकारों ने इसका नक्शा तैयार करने के लिए जमीन की पड़ताल की।
रामपुर गोनहा गांव में शनि शिंगणा धाम ट्रस्ट की ओर से 10 करोड़ की लागत से शनि शिंगणा मंदिर का निर्माण कराने का प्रस्ताव है। इसके लिए बृहस्पतिवार की दोपहर में राजस्थान के सिकंदरा शहर से आये इंजीनियरों की टीम ने नक्शा तैयार किया। इंजीनियरों बताया कि यहां बनने वाले शनि शिंगणा मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी तथा नीम करौली बाबा के मंदिर की भी स्थापना होगी। मंदिर के भव्यता के लिए सुंदर तालाब, भव्य गेट, धर्मशाला व बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जाएगा। टीम के प्रमुख बाबूलाल सैनी ने बताया की मंदिर के भव्यता के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। अलग-अलग जगहों पर मंदिरों, धर्मशाला, पोखरा आदि के जमीन चिन्हित किया गया है। शनि शिंगणा धाम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी इंद्रपाल मौर्या ने बताया की इस मंदिर के निर्माण से खड्डा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर की भव्यता को बढ़ाने के अलग अलग तरीके के इंजीनियरों से नक्शा बनवाया जा रहा है। अगले साल के अंत तकमंदिर निर्माण का कार्य संपन्न हो जाएगा। बृहस्पतिवार को आई इंजीनियरों की टीम में अशोक सैनी, बसंती लाल सैनी आदि मौजूद रहे।