फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खो-खो में शाहपुर और कबड्डी में बांसी बना विजेता

Wed, 02 Oct 2024 05:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय करमहवा में मंगलवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई। खो-खो में शाहपुर और कबड्डी प्रतियोगिता में बांसी टोला विजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन

बीईओ जयंत कुमार भारती और पूर्व ब्लॉक प्रमुख लल्लन यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराई। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुसाफिर प्रथम व इरफान को द्वितीय स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में गोलू ने प्रथम और नीतीश ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की कबड्डी में जंगल शाहपुर विजेता घोषित हुआ।
प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में सरोज प्रथम व कृष्णा द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में मनीष ने प्रथम और कृष्ण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में सरोज और 300 मीटर की दौड़ में अखिलेश को प्रथम स्थान मिला। खो-खो में बांसी टोला विजेता और जंगल शाहपुर उप विजेता घोषित हुए। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय स्तर की बालिका वर्ग की 50, 100 और 200 मीटर की दौड़ में अंतिमा ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर की दौड़ में संध्या अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नसरीन, प्रमोद यादव, संजय मिश्र, बालेश्वर तिवारी, अवधेश प्रसाद, शाहिद अनवर, अजय कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें