फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवोदय विद्यालय में आवेदन की तिथि सात अक्तूबर तक बढ़ी

Wed, 02 Oct 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब कक्षा छह में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी सात अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुशीनगर के जेएनवी में प्रवेश के लिए अब तक 5703 छात्र-छात्राएं आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में पहले 16 सितंबर तक आवेदन की तारीख निर्धारित की गई थी। लेकिन, अधिक से अधिक मेधावियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल देने के लिए तिथि 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद फिर से आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाते हुए आवेदन करने से चूके बच्चों को मौका दिया गया है। अब सात अक्तूबर तक कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। अबकी बार स्कूलों को पिछले वर्ष हुए आवेदन से दस फीसदी आवेदन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था।

0

80 सीटों पर होना है प्रवेश
नवोदय विद्यालय में हर साल कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रिजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार कुशीनगर के मिल्की स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए 5000 सीटों पर आवेदन कराने का लक्ष्य मिला था। अब तक 5703 आवेदन हो चुके हैं। तारीख बढ़ने के साथ अभी यह संख्या और भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


0

आवेदन की शर्तें

आवेदन के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि एक मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए। विद्यार्थी को शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

0

कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। किसी वजह से आवेदन से चूके विद्यार्थी अब सात अक्तूबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी सकते हैं। -ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें