फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मॉस्को में कुशीनगर के युवा कलाकार के सुरों का छाया जादू

Sun, 18 Aug 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर के युवा गायक अनीष सोनी रूस की राजधानी मॉस्को में संगीत का जादू बिखेर रहे हैं। तीन दिवसीय इंडिया डे फेस्टिवल में वह भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे भी बतौर अतिथि शामिल हुए हैं। उनकी ओर से वहां अप्रवासी भारतीयों की मौजूदगी में झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन

मॉस्को में तीन दिवसीय इंडिया डे फेस्टिवल में पहुंचे गायक अनीष सोनी अपनी टीम के साथ संगीत की प्रस्तुति दे रहे हैं। भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को वह गीतों के जरिए वहां के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। अनीष ने बताया कि भारतीय दूतावास के अलावा वहां के आयोजकों की ओर से उनका स्वागत किया गया। सांसद विजय कुमार दुबे ने वहां अप्रवासी भारतीय लोगों के साथ झंडारोहण भी किया। इस दौरान मॉस्को में ...जन गण मन... एक साथ लोग वीडियो में गाते नजर आए। सांसद ने वहां के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें तनिक भी यह महसूस नहीं हो रहा कि वह भारत से दूर मॉस्को में हैं और यहां भी लोग भारतीय सभ्यता को मानने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें