फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसिड अटैक पीड़ित युवती के घर पहुंचे हिंदूवादी नेता

Thu, 27 Mar 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत में दूसरे से शादी करने के विरोध में प्रेमी ने एसिड फेंक दिया। युवती गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रही है। वहीं फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को युवती के घर पहुंचे बजरंग दल व मद्धेशिया समाज तथा व्यापार मंडल के लोग ने परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सूत्रों की मानें तो जिस तीनों युवकों पर पीड़ित परिवार ने आरोपी को सहयोग करने का आरोप लगाया है। उसको पुलिस राहत देने की तैयारी में है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही नगर पंचायत के एक वार्ड की युवती पर घर में घुसकर चंदन कुमार ने एसिड फेंक दिया। घटना में इसके तीन दोस्तों ने सहयोग किया। पुलिस मुठभेड़ में चंदन को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया, बाकी सहयोगियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें