संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर गांव के ही दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में संलिप्त बाल अपचारियों को पकड़ लिया।
25 मार्च को एक व्यक्ति के नाती को गांव के दो आरोपी एकांत में ले जाकर उसका यौन शोषण किया। पीड़ित जब आरोपियों के घर पर शिकायत करने पहुंचा तो वह धमकी देने लगे। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना दुधारा पुलिस ने मामले में नामजद दो बाल अपचारियों को गांव के पास से 26 मार्च को पकड़ कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह रवाना कर दिया गया।