फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवरही के आरोग्य अस्पताल और अमन पैथाेलॉजी सील

Sun, 07 Jan 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही स्थित आरोग्य हॉस्पिटल को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। 
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार की दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेवरही और तमकुहीराज में संचालित दो अस्पताल और दो पैथाेलॉजी की जांच की। स्वास्थ्य टीम ने सेवरही में संचालित एक अस्पताल और एक पैथालॉजी को सील कर दिया, जबकि तमकुहीराज में संचालित एक अन्य अस्पताल और पैथाेलॉजी की जांच की। कागजात सही मिलने पर टीम संतुष्ट हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किसी ने सेवरही और तमकुहीराज में संचालित अस्पतालों के खिलाफ आईजीआरएस पर बिना वैध कागजात के संचालित होने की शिकायत की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्वास्थ्य टीम ने जांच की। अपर सीएमओ डॉ. आरके गुप्ता की अगुवाई में शनिवार की दोपहर बाद सेवरही जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कस्बा में संचालित आरोग्य अस्पताल का पंजीकरण की तिथि समाप्त हो गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम सेवरही के ही अमन पैथाेलॉजी पहुंची, इसकी जांच के दौरान संचालक कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। जांच टीम ने इसे भी सील कर पंजीकरण कराने की हिदायत दी।
इसके बाद जांच टीम तमकुहीराज पहुंची। वहां के भी एक अस्पताल और पैथाेलॉजी के खिलाफ आईजीआरस पर शिकायत मिली थी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तमकुहीराज के अस्पताल और पैथाेलॉजी की जांच के दौरान संचालक ने पंजीकरण से संबंधित कागजात दिखा दिए। इसके बाद सीएमओ कार्यालय से कागजात की सत्यता की पुष्टि की गई, जिसमें वह सही मिला। इसके बाद तमकुहीराज में संचालित अस्पताल और पैथाेलॉजी को सील नहीं किया गया। इस कार्रवाई से कस्बा में संचालित अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें