फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोहरीकरण कार्य से कई ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिपराइच, बोदरवार और कप्तानगंज स्टेशनों के बीच होना है दोहरीकरण कार्य
विज्ञापन

- 13 से 18 दिसंबर तक गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर निरस्त
तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य पिपराइच, बोदरवार और कप्तानगंज स्टेशनों के बीच होना है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कुछ का मार्ग सीमित किया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, दोहरीकरण कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसका असर कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 55035/55036 गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन 13 से 18 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। यह ट्रेन नियमित रूप से सुबह और शाम संचालित होती है।
विज्ञापन

वहीं, 55115/55116 पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब रामकोला तक ही किया जाएगा। यह ट्रेन सुबह थावे से कप्तानगंज और दिन में कप्तानगंज से थावे के बीच चलती है। इसी तरह 55107/55108 डेमू पैसेंजर ट्रेन भी रामकोला तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन दिन में सिवान से गोरखपुर और शाम को गोरखपुर से सिवान के बीच चलती है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रामकोला तक सीमित रहेगा।
विज्ञापन


ट्रेनों के निरस्त होने और उनका मार्ग सीमित किए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी, प्रभात मिश्र और संजय राय ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि ट्रेनें इस क्षेत्र के लिए जीवन रेखा के समान हैं। सहालग के सीजन में ट्रेनों का संचालन सीमित होने और निरस्त किए जाने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें