फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात वर्षीय बच्चे को बंदर ने काटा, हाथ टूटा

Thu, 30 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। स्थानीय बाजार में बीते मंगलवार की शाम दरवाजे के सामने खेल रहे एक सात वर्षीय बच्चे पर बंदर ने हमला कर उसकी नाक काटकर घायल कर दिया। इससे उसकी बांह भी टूट गई। लोगों के शोर मचाने पर वह भाग गया। बाजार निवासी अखंड प्रताप जायसवाल ने कहा कि उनका सात वर्षीय बेटा हीरालाल जायसवाल दरवाजे पर खेल रहा था। इस बीच कहीं से घूमते हुए एक लाल बंदर पहुंचा वह बंदर से बचने के लिए घर में घुसने के लिए आगे बढ़ा लेकिन उत्पाती बंदर ने हमलाकर नाक काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चे की बांह भी टूट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें