फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोड़े बंधे गृहस्थी की डोर से

Fri, 10 Feb 2017 11:38 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सामूहिक विवाह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के बड़हरा गांव के शिवमंदिर परिसर में शुक्रवार को निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। एक संस्था की तरफ से आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम में सात जोड़े दांपत्य सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन

इस संस्था की तरफ से तीन वर्षों से सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को सुबह दस बजे तक वर और वधू पक्ष के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए थे। आयोजकों ने वैदिक रीति रिवाज से सात नए वर-वधू की शादी कराई तथा आशीर्वाद देकर गृहस्थी के सभी सामानों के साथ रुखसत किया। इन नए जोड़ों में रामचंद्र भारती संग सिंटू भारती, राजेश पांडेय संग बेबी, नागेश्वर संग रेखा, संतोष कुमार मिश्रा संग निशा, सुरेश संग ज्योति, मोहन राजभर संग बेबी राजभर और संदीप पांडेय संग इंद्रावती गृहस्थी की डोर से बंधे।
क्षेत्रीय गायक मैतूल मस्ताना और मनीष गौतम तथा उनके साथियों ने मंगल गीत, विवाह गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर केदार सिंह, रामकुंवर दुबे, विपिन यादव, कलमदानी देवी, पुरुषोत्तम गुप्ता, अजय उपाध्याय, आयोजन समिति के संरक्षक पृथ्वीपाल सिंह, रमाकांत गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, अजय कुमार, लल्लन कुशवाहा, उपेंद्र कन्नौजिया, जनार्दन उपाध्याय, मारकंडेय गोंड, प्रहलाद सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें