दुदही। क्षेत्र बड़हरा गांव में आग लगने से नहर की पटरी पर बसे सात लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इसके चपेट में आने से दो बकरियां भी झुलस गईं।
बड़हरा गांव के नहर की पटरी पर नारायणी नदी की कटाव से प्रभावित लोग बसे हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे रामसखी देवी की घर में आग लग गई। परिवार को लोग अभी कुछ समझ पाते, उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोस के साबिर, सबरून, उषा, मीना, सोनी, शुभावती आदि के घर को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लोगों की घर में रखे कपड़े, नकदी, अनाज आदि नष्ट हो गए। आग की चपेट में आने से रामसखी की झोपड़ी में बंधी दो बकरियां भी झुलस गईं। सूचना पर शुक्रवार की सुबह पहुंचे लेखपाल कन्हैया प्रसाद ने आग लगी से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही।