फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सातवें दिन दुल्हन ने किया कांड: बिहार से ब्याह कर आई थी महिला, सब थे खुश, फिर आई दिसंबर की ये तारीख

Wed, 07 Dec 2022 08:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)

सार

तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को धूमधाम से बिहार में शादी हुई थी। शादी के बाद हुई विदाई में दुल्हन अपने ससुराल आ गई। सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। दो दिसंबर की विवाहिता के ससुराली रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चले गए। मौके का फायदा उठाकर महिला ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की नवविवाहिता ससुराल से गायब हो गई है। ससुराल और मायके के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। गायब नवविवाहिता अपने साथ नकदी और गहने भी ले गई है। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

तरया सुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 25 नवंबर को धूमधाम से बिहार में शादी हुई थी। शादी के बाद हुई विदाई में दुल्हन अपने ससुराल आ गई। सब कुछ ठीकठाक चलता रहा। दो दिसंबर की विवाहिता के ससुराली रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चले गए। रात में नवविवाहिता अकेली घर पर थी।

रात में ही वह घर में रखे 10 हजार रुपये कीमत के गहने और 20 हजार रुपये नकदी लेकर गायब हो गई। परिवार के लोग जब घर लौटे तो विवाहिता को न पाकर परेशान हो गए। लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके मायके के लोगों को जानकारी दी। बाद में मालूम हुआ कि युवती की जान पहचान किसी अन्य युवक संग थी।
विज्ञापन

विवाहिता के ससुरालियों ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है। इस संबंध में तरयासुजान थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गुमशुदगी करके नवविवाहिता की तलाश की जा रही है। जल्द उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें