तमकुहीरोड। सेवरही के शिवशक्ति नगर में प्राचीन कुटी के हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ व कथा का सोमवार को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। कथावाचक पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने कहा कि वीर हनुमान का सिर्फ स्मरण करने से मनुष्य के भय, संशय व कष्ट का नाश हो जाता है। पंडित लक्ष्मीकांत शुक्ल ने विधि-विधान से हनुमत महायज्ञ का समापन कराया। जिसमें मुख्य यजमान चेयरमैन सोनिया जायसवाल व पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने यज्ञ मंडप में आहुतियां डाली। इस दौरान श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयकारे से माहौला भक्तिमय हो गया। इस मौके पर मायाशंकर निर्गुणायत, पप्पू जायसवाल,संजय गुप्ता, मक्खन जायसवाल,आकाश रौनियार,सुबाष यादव, मिंटू रौनियार,प्रमोद मद्धेशिया,सुमित रौनियार आदि मौजूद रहे। संवाद