कप्तानगंज। तहसील परिसर में संचालित सब रजिस्ट्री कार्यालय का अपना निजी भवन मिलने जा रहा है। इसका आधारशिला प्रदेश सरकार के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल मंगलवार को रखेंगे। भवन निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कप्तानगंज तहसील परिसर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में वर्ष 2018 में सब रजिस्ट्री कार्यालय चलता है। यह भवन जर्जर होने से रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को काफी दिक्कत होती थी। सब रजिस्ट्रार विभाग ने तहसील प्रशासन से जमीन की मांग की थी। तहसील प्रशासन ने राजस्व परिषद से जमीन ट्रांसफर करने के बाद नए भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। नए भवन के लिए विभाग ने ढाई करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। नए भवन की आधारशिला और भूमि पूजन प्रदेश सरकार के स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे।
सब रजिस्ट्रार संजय पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 2 बजे निर्धारित किया गया है। इसमें क्षेत्रीय सांसद, विधायक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।