कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण की कार्ययोजना बैठक में मंडलायुक्त और जिले के अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण की कार्ययोजना को लेकर मंडलायुक्त पी गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को कुशीनगर स्थित एक होटल में बैठक हुई। इस दौरान आयुक्त ने विकास प्राधिकरण से जुडे़ अधिकारियों से कुशीनगर के विकास कार्यों की जानकारी ली और अधूरे पडे़ कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।
बैठक में विकास प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल छह करोड़ 68 लाख रुपये की आय हुई है। जबकि सात करोड़ की कार्ययोजना की स्वीकृति मिली है।
इसके तहत बौद्धकालीन नदी हिरण्यवती घाट को सुंदर बनाने, पार्क निर्माण, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला की व्यवस्था, पडरौना मार्ग पर स्थित बैरिया चौराहे के सुंदरीकरण, देवरिया मार्ग पर प्रवेश द्वार बनाने, रामाभार स्तूप से लेकर देवरिया मार्ग तक स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा कुशीनगर के समीप कई गांवों में विकास कार्य कराने की योजनाएं शामिल हैं।
इस मौके पर प्रभारी डीएम/सीडीओ केएन सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव रंजन, एडीएम रामकेवल तिवारी, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, डीएफओ आरपी सिंह, पुरातत्व संरक्षण अधिकारी पंकज तिवारी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुल्तान अहमद, ईओ बब्बन यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।