फाजिलनगर। क्षेत्र के बड़हरा स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर की मंगलवार को 12वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर सामूहिक विवाह में सात जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। उन्हें आयोजकों की तरफ से गृहस्थी का समान देकर विदा किया गया।
पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि कन्यादान सभी दान में सर्वोपरि है। इसलिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। वैवाहिक कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, सीओ जोश, विजय यादव, कमलदायिनी सिंह, संतोष गुप्ता संगम, राजन शुक्ला आदि ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। संचालन मजबुलाह राही ने किया।
इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक पृथ्वीपाल सिंह, प्रमोद सिंह,रामाकांत गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, मनोज सिंह, ललन कुशवाहा, अनिल सिंह, रामाकांत कुशवाहा, महातम सिंह, अजय बर्नवाल, प्रेम पांडेय, तेजप्रताप सिंह, जनार्दन उपाध्याय, उपेंद्र, जय सिहं, विजयपाल, हरेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
0
इनका हुआ विवाह
- जितेंद्र संग सोनी, सत्येंद्र संग सुनैना, प्रताप नरायन संग सतरा, भीम संग बबीता, लालमोहन संग संगीत, नीरज संग वर्षा, राघवेंद्र संग साबित्री एक दूजे के हुए।