फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल, रेलवे आरक्षण बाधित

Mon, 16 May 2016 01:07 AM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक सप्ताह में दूसरी बार तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन का कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का सर्वर फेल हो गया। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे जो सर्वर फेल हुआ, जो कि रविवार दो बजे तक भी सही नहीं हुआ। टिकट की बुकिंग कराने आए मुसाफिर दूसरे दिन भी भी निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


बिहार की सीमा से लगे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन का आरक्षण केंद्र दोनाें प्रांताें के लोगों के लिए महत्व रखता है। लेकिन इसकी हालत इतनी दयनीय है कि प्राय: इसका लिंक फेल हो जाता है। पिछले सप्ताह भी लिंक फेल होने से यात्री परेशान हुए थे। शनिवार को एक बार फि र इसका लिंक फेल हो गया। दोपहर बाद तक इसके ठीक होने का इंतजार करते करते लोग अपने घर लौट गए।

यही हालत रविवार को भी रही। दोपहर बाद तक रविवार को भी लिंक फेल रहा। टिकट की बुकिंग के लिए आए लोगों को बिना टिकट के ही वापस जाना पड़ा। पप्पू जायसवाल, मुन्नीलाल चौधरी, संजय पाल, विनोद गुप्ता सहित कई लोगों ने कहा कि इस तरह की समस्या आए दिन उत्पन्न हो जा रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया का कहना है कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लिंक सही होने पर टिकटों का आरक्षण शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें