फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पाक नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, 68 साल से फर्जी पहचान पत्र पर रह रहा था

Wed, 11 Jun 2025 07:09 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव में पाकिस्तान के नागरिक सेराजुल हक पुत्र नवी हुसैन रहता था। पुलिस के अनुसार पाक नागरिक अपनी मां के साथ एलटीवी वीजा पर कुशीनगर आया था। इसकी मां की मौत हो चुकी है। सेराजुल फर्जी तरीके से भारत का पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड बनवा लिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिक समेत अन्य दो युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव से पुलिस ने एक पाकिस्तान के नागरिक बुधवार को गिरफ्तार किया। इसका आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाने वाले सीएचसी संचालक समेत तीन जालसाजों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कराए जा रहे सत्यापन के दौरान एलटीवी वीजा पर अवैध तरीके से निवास करने वाला पाकिस्तान नागरिक दबोचा गया। इसके संपर्क में रहने वालों के बारे में पुलिस पता लगाने में जुटी है। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव में पाकिस्तान के नागरिक सेराजुल हक पुत्र नवी हुसैन रहता था।

पुलिस के अनुसार पाक नागरिक अपनी मां के साथ एलटीवी वीजा पर कुशीनगर आया था। इसकी मां की मौत हो चुकी है। सेराजुल फर्जी तरीके से भारत का पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी, आयुष्मान कार्ड बनवा लिया था। इस आधार अपनी पहचान छिपाकर कुशीनगर जिले में रहता था।
विज्ञापन


चांद अख्तर कुचिया पिपरा थाना पटहेरवा निवासी इसका पैन कार्ड फर्जी तरीके से बनाया है। सीएचसी संचालक शब्बीर आजम निवासी नगर पंचायत दुदही वार्डनंबर छह एपीजे अब्दुल कलामनगर थाना विशुनपुरा और गोरखपुर जिले के झगहा निवासी शेख सुबेदार मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था।

इनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस झगहा निवासी खेश सुबेदार को छोड़ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ धारा 17 नागरिकता अधिनियम, 318(2)/336(3)/338/340(2)/3(5) बीएनएस व 14ए विदेशी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें