फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहसू जनोबीपट्टी और रामपुर बरहन के कोटेदार भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू जनोबीपट्टी और रामपुर बरहन के कोटेदार भेजे गए जेल
विज्ञापन

पडरौना। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में धांधली के आरोप में दो कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। डीएम के निर्देश पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनोबीपट्टी और बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन के कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, रहसू जनोबीपट्टी गांव के लोगों ने सस्ते गल्ले की दुकानदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया था। फाजिलनगर के पूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत सही मिली थी। इसके बाद दुकानदार प्रेमशीला के खिलाफ जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी कोटेदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि राशन वितरण में लापरवाही के आरोप में पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर महिला कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के कोटेदार रमाशंकर सिंह पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके खिलाफ मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर राशन कालाबाजारी व कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर राशन हड़प लेने के आरोप में बरवापट्टी थाना में केस दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहे थे। बुधवार को बरवापट्टी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोटेदार तथा वाहन स्वामी व चालक भी हुए गिरफ्तार
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। सरकारी अनाज की कालाबाजारी के मामले में नामजद कोप जंगल गांव के कोटेदार तथा वाहन स्वामी व चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि विपणन गोदाम से अनाज की कालाबाजारी के मामले में दर्ज दूसरे मुकदमे में आरोपी वाहन स्वामी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पिछले दिनों खड्डा के एसएमआई गोदाम से ट्राली अनाज की कालाबाजारी के मामले में डीएम के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ने एसएमआई तथा अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसकी छानबीन के दौरान कोपजंगल गांव में भी सरकारी अनाज पकड़ा गया। इसमें पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार, वाहन स्वामी तथा वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पहले मामले में एसएमआई को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे मामले में कोपजंगल गांव के कोटेदार रामाज्ञा प्रसाद, वाहन स्वामी सर्वेश व चालक विरेंद्र को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। परंतु पहले मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी अज्ञात वाहन स्वामी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ खड्डा शिवस्वरूप का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक की तरफ से दर्ज मुकदमे में आरोपी कोटेदार सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिला विपणन अधिकारी की तरफ से दर्ज मुकदमे में एसएमआई को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, दूसरे आरोपी वाहन स्वामी की तलाश चल रही है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें