फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरार्थियों ने नशा उन्मूलन पर लघु नाटिका का मंचन किया

Wed, 22 Mar 2017 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
नशा उन्मूलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के एनएसएस शिविर के छठें दिन मंगलवार को स्वयंसेवकों ने नशा उन्मूलन पर आधारित सामाजिक जागरूकता रैली निकाली। कुशीनगर स्थित राहुल शिशु शिक्षा निकेतन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय विंदवलिया के परिसर से रैली का शुभारंभ समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल और राकेश कुमार जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


जागरूकता रैली कुशीनगर मुख्य गेट होते हुए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर होते हुए राजकीय बौद्ध संग्रहालय पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद नशा उन्मूलन के लिए लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आरके सिंह, डॉ. अंबिका प्रसाद तिवारी, डॉ.सत्यप्रकाश आदि ने नशा के दुष्परिणाम की जानकारी दी।
 रैली में प्रतिभा सिंह, शुभम द्विवेदी, अंकिता यादव, ज्योति विश्वकर्मा, शोभा द्विवेदी, राहुल गुप्ता, खुशबू, मनन यादव, पंकज राय, निखिल कुमार मिश्र, अंकित राय, दिवाकर सिंह, निहारिका श्रीवास्तव, नैना मद्धेशिया, ज्योति मिश्र, गरिमा मिश्र, कृष्ण कुमार सिंह, मुस्कान ओझा समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें