पडरौना। नगर के राजकीय पशु अस्पताल परिसर में उगी झाड़ियों के पास काफी मात्रा में सीमन मिला। लोगों ने पहले अधिकारियों से शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
सिंगहा निवासी आशीष मणि त्रिपाठी राजकीय पशु अस्पताल पडरौना किसी कार्य से आए थे। वे सीवीओ से मिलने पहुंचे तो उनके आवास के पास झाड़ियों में पशुओं को गर्भाधान में प्रयोग होने वाला 700 सीमन बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी शिकायत सीवीओ की तो उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम के कैंप कार्यालय में इस संबंध में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। यदि इस तरह का मामला सामने आएगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।