फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बॉक्सिंग प्रशिक्षण के लिए चयन 30 को

Tue, 26 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे से खेलो इंडिया सेंटर (साईं) की तरफ से बॉक्सिंग के प्रशिक्षण चयन के लिए ट्रायल होगा। इसमें 10 से 14 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार व उप्र सरकार के संयुक्त समन्वय से आयोजित खेलो इंडिया योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए बालक व बालिका वर्ग के लिए बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन होना है। इसमें तीन बालक और पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन करना है।
बताया कि इसमें प्रतिभाग करने के लिए 29 दिसंबर तक खेल कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण व किट आदि निशुल्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें