तमकुहीरोड। विशेषज्ञों की राय में धान की नर्सरी डालने से पहले बीज का शोधन जरूरी है। इससे मिट्टी और बीज जनित रोगों से फसल का बचाव होता है। सेवरही क्षेत्र में गन्ने के बाद सर्वाधिक क्षेत्रफल में धान खेती की जाती है। इस समय क्षेत्र में किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर इस क्षेत्र के किसान बीज शोधन को महत्व नहीं देते है और मिट्टी व बीज जनित रोगों से फसल का बीस प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो जाता है। संवाद
؆