एटीएम पर रुपये निकालने गए युवक की असावधानी उसे तब भारी पड़ गई जब पीछे खड़े युवक ने उसका पासवर्ड याद कर बाद में उसके खाते से 10 हजार पार कर दिए। ठगी के शिकार युवक ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर पुलिस को तहरीर दी है।
दिल्ली के देवेंद्र कुमार रामकोला स्थित चीनी मिल में काम करते हैं। उन्होंने एटीएम से रुपये निकाले जाने के संबंध में पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनका रामकोला स्थित एक बैंक में खाता है।
बीते 14 दिसंबर 2015 को उन्होंने चौराहे के पास स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एक युवक भी पीछे खड़ा था और कोड देख रहा था।
एटीएम से रुपये नहीं निकले तो वह घर चले गए। घर पहुंचने के बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
इसके बाद बैंक पहुंचकर इस बारे में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। इस संबंध में एसओ सौदागर राय ने कहा कि दो माह पहले की घटना है। तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।