फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय में सुरक्षा व्ययस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन

पुलिस फोर्स के साथ डीएम और एसपी ने लिया जायजा
तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी
पडरौना। बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में कुख्यात बदमाश की गोली मारकर हत्या के बाद कुशीनगर के जिला एवं सत्र न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। शुक्रवार को डीएम व एसपी ने जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे दोनों अफसरों ने सभी कोर्ट में सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
17 दिसंबर को बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में सशस्त्र अपराधियों ने कुख्यात बदमाश शहनवाज पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। उस दिन शहनवाज और उसके साथी जब्बार को दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में पेशी पर ले गई थी। इस घटना के बाद न्यायालयों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्र पुलिस फोर्स के साथ दोपहर में जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे। उन्होंने जनपद न्यायाधीश, सीजेएम कोर्ट सहित सभी न्यायालयों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर में मिले व्यक्तियों के सामान की तलाशी ली तथा उनसे कोर्ट आने का कारण पूछा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह और एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बिजनौर के सीजेएम कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग कर हत्या की घटना के बाद एहतियात के तौर पर यह निरीक्षण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ कोर्ट परिसर में आए लोगों की तलाशी ली गई। सुुरक्षा में तैनात जवानों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि बिजनौर जैसी कोई घटना यहां न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें