मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिवों ने बुधवार को बैठक कर शासन की तरफ से लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध किया। सचिवों का कहना है कि जिले के दूरदराज गांव में नेटवर्क की समस्या के कारण रोजाना ऑनलाइन उपस्थिति लगाना कठिन है। इससे कार्यों के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सचिवों ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की।