फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग

Thu, 04 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के रहसु जनेबी पट्टी गांव के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें लोगों ने डीएम को बताया कि उनकी तरफ से बीते 17 सितंबर को मामले में जांच टीम गठित की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई। इन लोगों ने मामले की जांच कर उन्हें पट्टे में मिली जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे अविनाश गोंड़ और प्रियेश गोंड़ ने कहा कि गांव के 177 भूमिहीन लोगों को 1994 में कृषि योग्य भूमि पट्टा आवंटित हुआ था। लेकिन पट्टे में मिली इस कृषि योग्य भूमि पर आवंटियों को आज तक कब्जा नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें