फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सचिवों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, प्रशासन भेजेगा रिमाइंडर

Fri, 13 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। ब्लॉक के कई ग्राम सभाओं में पोखरे की खुदाई और कच्ची सड़क पर मिट्टी कार्य में लगे श्रमिकों को लेकर भारी अनियमितता हुई थी, जिसको लेकर बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने 3 जून को 20 ग्राम सभाओं के सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस भेजकर दो कार्य दिवस में रिपोर्ट मांगा था। दस दिन बीत जाने के बाद भी किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसको लेकर ब्लाॅक प्रशासन रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रहा है। नोटिस के जवाब के बजाय सचिव, ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ब्लाॅक कार्यालय का परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के ग्राम सभाओं में पोखरे की खुदाई और कच्ची सड़क पर मिट्टी के कार्य में सचिवों और ग्राम प्रधानों की मिली भगत से भारी अनियमितता की पोल फाइलों में लगे फोटोग्राफ से खुली जो यह दर्शाता है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। इस पर ब्लाॅक कार्यालय अपनी सक्रियता दिखाते हुए 20 ग्राम सभाओं में नोटिस भेज दिया और शेष ग्राम सभाओं की जांच चलती रही। लेकिन सचिव ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक नोटिस का जवाब देने के बजाय ब्लाॅक कार्यालय का परिक्रमा करने और बचाव की तरीका को लेकर जानकारों से सुझाव लेते रहे और बचाव के तरकीब खोजने में व्यस्त रहे। 10 दिन बाद भी जवाब देना उचित नहीं समझा और ठंडे बस्ते में पड़े रहने की उम्मीद में बैठे रहे। अगर जांच सही तरीके से होती है तो सबकी कलई खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें