फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के आरक्षण के लिए भी तय हुई सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के आरक्षण के लिए भी तय हुई सीटें
विज्ञापन

पडरौना। पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीटों की संख्या निर्धारित हो चुकी है। डीपीआरओ लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौटने के बाद ब्लाकवार आरक्षण शुरू कराएंगे। मार्च में प्रथम सप्ताह में आरक्षित सीटों का विवरण प्रकाशित होगा।
जिले में इस बार 1003 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव होना है। शासन की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या तय हो गई है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अब इनका ब्लाकवार वर्गीकरण करने के पश्चात ग्राम पंचायतवार आरक्षण शुरू होगा। डीपीआरओ कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार ग्राम प्रधान के 1003 सीटों में से 339 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी जबकि 664 सीटों पर पुुरूषों की दावेदारी रहेगी। कुल 39 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा 158 सीटें अनुसूचित जाति के खाते में आएंगी। पिछड़ी जातियों के लिए 277 सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जातिगत संख्या के आधार पर प्रस्तावित सीटों की संख्या का निर्धारण किया गया है। अभी लखनऊ से प्रशिक्षण के उपरांत इस संख्या का ब्लाकवार वर्गीकरण तय होगा। इसके बाद आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसका सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें