फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरभंगा तक की तलाश, पुलिस की रडार से दूर बदमाश

Sat, 04 Nov 2023 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते बुधवार को दाहूगंज बाजार स्थित आभूषण की दुकान से सात लाख के आभूषण लेकर भागे थे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बीते बुधवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज बाजार स्थित सराफा की दुकान से आभूषण लेकर भागने वाले बदमाशों का पता तीसरे दिन भी नहीं चल पाया। पुलिस बिहार के दरभंगा तक बदमाशों की तलाश कर रही है। हर संभावित जगह पर दबिश दे रही है। वहीं पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पश्चिमी यूपी के अलावा बिहार के दरभंगा, पूर्णिमा जिले के अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। मामले के खुलासे के लिए लगाई गई तीन टीमों के अलावा स्थानीय स्तर पर भी टीम काम कर रही है। स्थानीय सूचना तंत्र भी सक्रिय है। बिहार के सीमावर्ती इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के दिनों में ऐसे कई गिरोह सक्रिय रहे हैं, जो इस तरीके से घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस की टीमें कई बिंदुओं पर काम कर रही है। इस संंबंध में इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया तीन पुलिस टीमों के अलावा स्थानीय पुलिस भी जानकारी जुटा जा रही है। इस मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें