फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम प्रधान संघ के जिलामंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। गंभीरिया बुजुर्ग गांव के प्रधान व संघ के जिलामंत्री बबलू कुशवाहा को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में प्रधान ने एसपी से शिकायत की। उन्होंने बताया कि धमकी पत्र के जरिए दी गई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा प्रधान संघ के जिलामंत्री हैं। उन्होंने एसपी को पत्र दिया। जिसमें कहा कि गांव में उनसे किसी से कोई दुश्मनी नही है। शुक्रवार की सुबह बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के बगल में छोटी बच्ची को एक पत्र देकर भाग गए। उसे दिए गए पत्र में हमें जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि अगर कहीं शिकायत किया तो जान से मार दिए जाओगे। गांव में किसी का कोई विवाद भी नही है। उन्होंने एसपी को पत्र देकर इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा को दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें