फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहीद स्मारक के लिए जमीन की तलाश अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के बाघनाथ चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते हटाए गए शहीद स्मारक के पुनर्निर्माण का मामला चार माह बाद भी अधर में लटका हुआ है। स्मारक के लिए अब तक उपयुक्त भूमि का चयन नहीं हो सका है, जिसके कारण शहीद स्मारक का शिलापट्ट कूड़े के पास रखा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों और शहीदों के परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर स्थित शहीद स्मारक हाइवे के फ्लाईओवर निर्माण की जद में आने के कारण तोड़ा गया था। उस समय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि स्मारक को सम्मानजनक स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और तहसील प्रशासन के अधिकारियों को उपयुक्त भूमि की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
अधिकारियों ने यह भी कहा था कि जैसे ही उपयुक्त जमीन उपलब्ध होगी, तत्काल नए शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा और पुराने स्मारक का शिलालेख वहां स्थापित कर दिया जाएगा। लेकिन चार माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन का चयन हो सका है और न ही निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहीद स्मारक केवल एक संरचना नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में शिलापट्ट का कूड़े के पास रखा होना शहीदों के सम्मान के साथ खिलवाड़ जैसा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भूमि का चयन कर स्मारक के निर्माण की मांग की है।
वहीं जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि स्मारक के लिए उपयुक्त और स्थायी स्थान की तलाश की जा रही है। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि, लंबे समय से लंबित इस मामले को लेकर लोगों में असंतोष बना हुआ है और वे जल्द समाधान की अपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें