फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निविदा कर्मियों को नौकरी से हटाने का अधिकार अब एसई को

Sat, 23 Sep 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मनमानी करने वाले बिजली निगम के निविदा कर्मियों को नौकरी से बाहर निकालने का अधिकार अब अधीक्षण अभियंता को दे दिया गया है। पहले यह अधिकारी प्रबंध निदेशक को था। घूस न मिलने पर मोहद्दीपुर में बिजली कनेक्शन काटने के मामले में निविदा कर्मियों की मनमानी सामने आई थी।
विज्ञापन

इस मामले में तीन कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के खिलाफ अभियंता संघ ने आवाज उठाई थी। उनका कहना था कि निविदा कर्मियों ने घूस न मिलने पर कनेक्शन काटा, इसमें अभियंताओं की कोई गलती नहीं है। इसके बाद बिजली निगम के एमडी ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को कार्रवाई का अधिकार दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें