फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदी में लापता युवक को ढूढ़ने में एसडीआरएफ को नहीं मिली सफलता

Tue, 10 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के सिद्धार्थनगर वार्ड (मल्लूडीह) स्थित घाघी नदी पार करते लापता युवक की तलाश एसडीआरएफ भी नहीं कर पाई। सोमवार को सुबह 15 सदस्यीय टीम मोटरबोट लेकर नदी में उतरी। युवक नदी में जिस स्थान पर डूबा था, वहां तलाशने के बाद टीम 20 किलोमीटर दूर पचरुखिया घाट तक गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस वार्ड का निवासी उपेंद्र गोंड (35) बीते बृहस्पतिवार को किसी कार्य से अपने दो दोस्तों के साथ नदी उस पार के गांव रजवाबर गया था। देर शाम घर लौटते समय उसके दोनों दोस्त नदी के तट पर ही थे और वह तैरकर नदी पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह नदी के बीच तेज धारा में फंस गया और डूबने लगा। इसके बाद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली।
विज्ञापन


हलका दारोगा रत्नेश मौर्या, हेड कांस्टेबल योगेश राय, सभाषद धर्मेंद्र यादव, सिद्धेश्वर शाही, चंदन युवक की तलाश में सोमवार को भी जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें