पडरौना। अहिरौली बाजार के छपिया गांव निवासी सुरेंद्र (25) रविवार की शाम को साइकिल से बाजार जा रहे थे। पंच पुलिया के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद