फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम की गाड़ी जाम में फंसी, अतिक्रमण करने वाले 67 दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Sat, 23 Nov 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/तमकुहीरोड। एसडीएम की गाड़ी शुक्रवार को जाम में फंस गई। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। नगर पंचायत के मुख्य बाजार की पटरियों पर ऑटो, ई-रिक्शा, बस, रेहड़ी, ठेला, खोमचा एवं गुमटी रखकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 67 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

काफी देर तक एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद की गाड़ी जाम में फंसी रही। एसडीएम ने तहसीलदार चंदन शर्मा, ईओ सीमा राय एवं प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित शर्मा को बुलाकर पटरी दुकानदारों के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में नगर पंचायत प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक पटरी व्यापारियों को अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जुर्माना लगाया। प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमणकारियों व्यापारियों को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण खाली करने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी।
एसडीएम व नायब तहसीलदार की अगुवाई में सेवरही नगर पंचायत की सड़कों से अतिक्रमण हटवाया गया। अधिकारियों ने पूरे कस्बे का भ्रमण कर लोगों से नाली के बाहर अतिक्रमण कर दुकान न लगाने का अल्टीमेटम दिया। सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले 67 दुकानदारों पर जुर्माना लगा कर 36700 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि कोई भी दुकानदार नाले के बाहर सड़क का अतिक्रमण कर दुकान न लगाए। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें