फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने लिया महदेवा, सालिकपुर गांवों का जायजा

Wed, 06 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। वाल्मीकिनगर बैराज से पानी के डिस्चार्ज में कमी आई है। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित महदेवा व सालिकपुर गांव का दौरा कर जायजा लिया। फिलहाल लोग राहत में है, लेकिन नेपाल में जिस तरह से बारिश हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नदी में कभी भी पानी अचानक बढ़ सकता है। इसको लेकर तटवर्ती गांव के लोग अलर्ट हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 8 बजे भैसहा गेज स्थल पर जलस्तर चेतावनी बिंदु से 55 सेमी ऊपर 95.55, शाम 4 बजे चेतावनी बिंदु से 62 सेमी ऊपर 95.62 पर था। नदी का रूख फिलहाल नरम बना हुआ है, इसके चलते बाढ़ प्रभावित गांव व तटबंध सुरक्षित हैं। एसडीएम रामवीर सिंह चार्ज लेने के बाद बाढ़ प्रभावित महदेवा व सालिकपुर गांव पहुंचे। कुछ वर्ष पहले तक यह गांव नदी के निशाने पर आ गया था। गांव को खाली कराने का प्रशासन ने ऐलान कर दिया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नथुनी कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों से बाढ़ के समय आने वाली समस्या की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें