फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने की जब्ती की कार्रवाई, दोनों पक्षों को भेजा नोटिस

Wed, 25 Jun 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। राजस्व व पुलिस विभाग की लापरवाही के चलते 11 जून को ढाई कट्ठे जमीन के विवाद में एक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या हो गई। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने पर एसडीएम कसया ने जब्ती की कार्रवाई कर दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा में जमीन कब्जा के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद लोगों ने जमकर बवाल काटा और थानाध्यक्ष चौराखास व राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर नामजद और दस अज्ञात लोगो में पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी व ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोगों को जेल भी भेज दिया। इधर विवादित जमीन पर पुलिस व राजस्व की रिपोर्ट पर कसया न्यायालय में जब्ती की कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है। कसया एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें