फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने दो युवकों को भेजा जेल

Sun, 17 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। तहसील क्षेत्र के गांव काजीपुर में राजस्व टीम की ओर से एक जमीन का सीमांकन करने के बाद एक पक्ष के दो युवकों ने पत्थर को उखाड़कर फेंक दिया। पटहेरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट कसया में जमानत के लिए पेश किया। जिसपर एसडीएम ने जमानत न देते हुए देवरिया जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर में राजस्व विभाग की टीम ने एक जमीन का सीमांकन करके विवाद को सुलझाते हुए पत्थर गड़वाया था। जिसमें एक पक्ष के अनुज और सूर्यकांत यादव ने राजस्व विभाग की ओर से किए गए सीमांकन में लगे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया। पुलिस ने शाम को दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां एसडीएम डा संतराज सिंह बघेल ने जमानत खारिज करते हुए दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें