फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण की शिकायत पर एसडीएम ने सील किया अल्ट्रासाउंड केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंग परीक्षण की शिकायत पर एसडीएम ने सील किया अल्ट्रासाउंड केंद्र
विज्ञापन

पडरौना। नगर में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शुक्रवार को एसडीएम सदर ने छापा मारा। वहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली। संचालक के पास अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालन के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं मिले। एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रामकेश यादव ने बताया कि नगर नौका टोला में संचालित हो रहे इस अल्ट्रासाउंड सेंटर में बीते कई महीने से भ्रूण के लिंग की जांच की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को दोपहर बाद वहां छापा मारकर अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। वहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जिसका उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित है। जांच के दौरान केंद्र संचालक के पास इस संबंध में कोई वैध कागजात नही मिला। इसलिए अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संजय गुप्ता, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, बंसबहादुर यादव, जिला समंवयक अजय दूबे, प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें