खड्डा। ग्राम सिसवा गोपाल में एसडीएम रामवीर सिंह ने फसल कटाई का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कृषि और राजस्व विभाग के लोग मौजूद रहे। सभी ने क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया में सहयोग किया।
विज्ञापन
एसडीएम रामवीर सिंह ने कहा कि फसल उत्पादन के आंकलन में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता रखी जाए, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिले। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।