संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पास बनी नाली और सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को एसडीएम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया।
पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 स्थित कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान कस्बे के लोगों के आवागमन के लिए सर्विस लेन को चालू कर दिया गया। लेकिन इस सर्विस लेन और सड़क किनारे बनी नाली पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था।
इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ वहां हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि राहगीर और कस्बा के लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अतिक्रमण हटवाया गया है। यदि कोई पुनः अतिक्रमण करता है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान दुर्गविजय सिंह, चंदन कुमार, विश्वजीत राय, मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी, उमेश शाही, हरिशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।