फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 07 Jul 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के एन एच 730 से अवैध अतिक्रमण हटवाते एसडीएम व्यास नारायण उमराव और प्रभारी निरीक
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके पास बनी नाली और सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को एसडीएम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया।
पडरौना-कप्तानगंज एनएच-730 स्थित कप्तानगंज रेलवे क्राॅसिंग पर हो रहे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान कस्बे के लोगों के आवागमन के लिए सर्विस लेन को चालू कर दिया गया। लेकिन इस सर्विस लेन और सड़क किनारे बनी नाली पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ वहां हुए अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि राहगीर और कस्बा के लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए अतिक्रमण हटवाया गया है। यदि कोई पुनः अतिक्रमण करता है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान दुर्गविजय सिंह, चंदन कुमार, विश्वजीत राय, मारकंडेय गुप्ता, विचित्र मणि त्रिपाठी, उमेश शाही, हरिशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें