फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर थाने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
रगड़गंज के पास अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कराते एडीएम अरविंद कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर थाने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

रामकोला। एसडीएम ने अवैध बालू खनन के खिलाफ शनिवार देर रात वेष बदलकर छापा मारा और एक ट्राली अवैध बालू पकड़ी। चालक भाग निकला तो एसडीएम ट्रैक्टर-ट्राली लेकर थाने पहुंच गए। एसडीएम का हुलिया देखकर पुलिसकर्मी भी हक्का-बक्का रह गए।
रामकोला थाना क्षेत्र के छोटी गंडक नदी में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने नाराजगी जताई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने थानेदारों को कार्रवाई के लिए सचेत किया था। इसके बावजूद अवैध बालू खनन चल रहा था। शनिवार देर रात रगड़गंज के पास अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी होने की सूचना पर हॉफ पैंट व टी शर्ट पहने और हाथ में डंडा लिए एसडीएम मौके पर पहुंच गए। एसडीएम की गाड़ी देखते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। एसडीएम ने ट्रैक्टर चलाकर बालू लदी गाड़ी को रामकोला थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी मिली तो तत्काल पहुंचा। कोई चालक नहीं था तो ट्रैक्टर-ट्राली को रामकोला थाने पहुंचा दिया। गाड़ी सीज कराकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें