फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम आयुष बने फाजिलनगर निकाय के प्रशासक

Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत फाजिलनगर में प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए डीएम ने प्रशासक नामित किया है। नामित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कर नगर पंचायत के प्रशासकीय कार्य करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुघ्न शाही का 23 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद नगर पंचायत के शासकीय एवं जनहित के कार्य बाधित हो गए हैं। ऐसे में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट आयुष द्विवेदी को प्रशासक नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट नगर पंचायत फाजिलनगर के प्रशासन, शासकीय कार्यों, योजनाओं के संचालन एवं विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करेंगे। प्रशासक को अध्यक्ष की समस्त शक्तियां, कार्य और दायित्व प्रदान किए गए हैं, ताकि नगर पंचायत के कार्य बिना किसी अवरोध के संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें