दुदही। एक निजी स्कूल से होकर रेलवे सड़क तक निर्माणाधीन सड़क के भूखंड पर अतिक्रमण करने को लेकर दो माह से चल रहे विवाद का समाधान कराने सोमवार को एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने राजस्व कर्मियों के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों ने उनके समक्ष अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की सड़क निर्माण एवं अतिक्रमण के पक्ष और विपक्ष के संबंध में दी गई दलील सुनने के बाद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह मनोज कुंदन सहित पांच लोगों को मंगलवार को एसडीएम ने कार्यालय में तलब किया है। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय में जाकर नाली के पानी से रिसाव की जानकारी प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह से ली। नगर के लोगों ने गांधी चबूतरा सहित पोखरे के सुंदरीकरण कराने की मांग की। संवाद