राष्ट्रीय शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सम्मानित
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें राजस्थान के रोहट पाली में हुए 18 राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राजस्थान के रोहट पाली में हुए स्काउट गाइड की तरफ से हुए 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी शिविर में स्थान पाना जिले के लिए गौरव की बात है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रशिक्षु बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास जारी रखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जंबूरी रोहट पाली से लौटे स्काउट गाइड दुर्गेश कुशवाहा, रुस्तम अली, शशांक कुमार, अर्जुन खरवार, नंदनी गौतम, प्रीति, कुमारी करिश्मा, खुशी रावत, स्काउट मास्टर मोहम्मद रईश और स्काउट मास्टर मृगेंद्र राघव राव को शील्ड देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सुरेश प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, रमेश कुमार, बृजेश कुमार, आसनारायण राय, राममिलन सिंह, आनंद शुक्ल, शंकर शरण दूबे, अभिषेक भारती आदि मौजूद रहे।