फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

विज्ञापन
कुशीनगर में बीएड विभाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते प्रो.विभ्राट कौशिक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत
विज्ञापन

कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की तरफ से शनिवार को पाठ्य सहगामी क्रियाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रोफेसर विभ्राट चंद कौशिक ने कहा कि शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। शिक्षा में शिक्षार्थियों के सर्वांगीण विकास का उद्देश्य सन्निहित होता है। इसके लिए खेलकूद, वाद-विवाद, संवाद और विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है। ताकि विद्यार्थियों के भीतर शारीरिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, भावात्मक, संवेगात्मक, सृजनात्मक विकास हो सके। इसके बाद राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए, जिसमें अंजली, अन्नू, चंद्रकला, लक्ष्मण, सर्वेश, अर्जुन, पूजा, अंजली, रोशनी, शशांक, सुंदरी, निधि आदि बेहतर प्रदर्शन करने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएड की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुमुद त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह, गीता, कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ. दुर्गविजय पाल सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें